देशबड़ी खबर

बिहार: बजट के विरोध का अनोखा तरीका, RJD विधायक मुकेश रौशन ने विधानसभा में झुनझुना बजाया और लॉलीपॉप चूसा

पटना: बिहार में राजद विधायक मुकेश रौशन ने बजट के विरोध का अनोखा तरीका निकाला है। वह झुनझुना और लॉलीपॉप लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने झुनझुना बजाकर और लॉलीपॉप चूसकर बजट का विरोध किया है। बता दें कि राजद इस बजट का विरोध कर रही है। मुकेश रौशन महुआ से विधायक हैं। मंगलवार को जब वह विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने झुनझुना बजाकर और लॉलीपॉप चूसकर इस बजट का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिहार के बजट में जनता को लॉलीपॉप दिखाया गया है और झुनझुना पकड़ाया गया है।

डिप्टी CM ने पेश किया था बजट

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश किया था। बिहार सरकार ने इस बार  3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया। साल 2024 के बजट के मुकाबले इस बार का बजट 38169 करोड़ रुपये ज्यादा है। इस बजट में ये प्रमुख ऐलान किए गए हैं।

बिहार बजट में किस विभाग को कितनी रकम?

  • स्वास्थ्य विभाग – 20335 करोड़ रुपये
  • शहरी और ग्रामीण सड़क- 17908 करोड़ रुपये
  • गृह- 17831 करोड़ रुपये
  • ग्रामीण विकास- 16093 करोड़ रुपये
  • ऊर्जा- 13483 करोड़ रुपये

सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी को दी थी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी थी। सम्राट चौधरी के बजट भाषण के खत्म होने पर नीतीश कुमार ने अपनी सीट से उठकर उन्हें बधाई दी थी। नीतीश ने सम्राट के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें बधाई दी थी।

बिहार विधानसभा का आज तीसरा दिन है लेकिन इसमें हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। क्योंकि आरजेडी बजट के मुद्दे पर सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। अब देखना ये होगा कि आरजेडी के इस विरोध का सरकार की तरफ से क्या जवाब दिया जाता है। सीएम नीतीश कुमार खुद अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button