उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा, हंगामे के आसार

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. अनुपूरक बजट पर पक्ष और विपक्ष के बीच लंबी चर्चा होगी. सरकार की ओर से अनुपूरक बजट बुधवार को प्रस्तुत किया गया था मगर उसके बाद में डेंगू पर चर्चा होने की वजह से बजट पर चर्चा लंबी नहीं हो सकी थी. विधानसभा में बजट पर चर्चा आज होगी. खासतौर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट पर अपनी बात रखेंगे. इसके बाद में विपक्ष की ओर इस पर तीखी टिप्पणियां की जाएगी. खासतौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से इस संबंध में सवाल पूछे जाएंगे पूरे दिन बजट पर बहस की जाती रहेगी.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट का आकार 26760.67 करोड़ है. राजस्व लेखे का व्यय 19,439 करोड़ है. पूंजी लेखे का व्यय 9714 करोड़ है. प्रस्तावित अनुपूरक मांग मे नई मांग की कुल धनराशि 7,421.21 करोड़ रुपए शामिल है.

चालू योजनाओं के लिए 21339.46 करोड़ के प्रस्ताव हैं.यह अनुपूरक बजट लोकसभा चुनाव को देखते हुए रखा गया है क्योंकि बजट सत्र लोकसभा चुनाव की अधिसूचना को देखते हुए समय पर आयोजित नहीं किया जा सकेगा, इसलिए उसे समय तक होने वाले महत्वपूर्ण खर्चों को देखते हुए अनुपूरक बजट पेश किया गया है. सरकार ने खासतौर पर ऐसे प्रोजेक्ट पर बजट का प्रावधान किया है जो कि उनके मुख्य एजेंडा में शामिल थे, ताकि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष को ऐसे मुद्दों पर सवाल उठाने का मौका ना मिल सके. बजट पेश होने के बाद बुधवार को डेंगू पर चर्चा होने लगी इसलिए बजट पर चर्चा नहीं की जा सकी थी. जिसको देखते हुए यह चर्चा आज होगी.

विपक्ष की ओर से बजट में वे सवाल खास तौर पर पूछे जाएंगे जिनको लेकर सरकार लंबे समय से बातें करती रही थी. सरकार से मुख्य तौर से यह सवाल होगा कि अपनी घोषणाओं को अमल में लाने को लेकर उन्होंने अनुपूरक बजट का इंतजार क्यों किया. क्यों पिछले विद वर्ष के बजट में महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए खास बजट घोषित नहीं किया गया था. सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले लोकल भवन अनुपूरक बजट लाने के लिए आरोपित किया जाएगा.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button