खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

Under-19 World Cup 2026 : वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्य

हरारे। वैभव सूर्यवंशी (175) के विस्फोटक शतक, कप्तान मयंक अग्रवाल (53) और अभिज्ञान कुंडु (40 ) की पारियों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन में 15 चौके और 15 छक्के लगाये।

उनके क्रीज पर रहते भारत 500 रन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम 10 ओवरों में अच्छी वापसी की। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने चौथे ही ओवर में एरन जॉर्ज (नौ) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई। 19वें ओवर में एलेक्स ग्रीन ने आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन उससे एक गेंद पहले छक्का लगाकर वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। आयुष म्हात्र ने 51 गेंदों का सामना किया और सात चौके और दो छक्के लगाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये वेदांत त्रिवेदी एक छोर थामे खड़े रहे।

वहीं दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी छक्के और चौकों की बरसात करते हुए तेजी के साथ अपना और टीम का स्कोर बढ़ाते रहे। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 20वें ओवर की अखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक बनाया। 26वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। उन्हें मैनी लुम्सडेन की गेंद पर विकेट के पीछे थॉमस रियू ने कैच आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के लगाते हुए 175 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली।

इस दौरान वह अंडर-19 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये। इसके अलावा उन्होंने यूथ वनडे में सर्वाधिक 1412 रन बनाने का भी रिकार्ड बनाया। उन्होंने विजय जोल 1404 रन के रिकार्ड को तोड़ा। वैभव के आउट होने के बाद भारत के रनों की रफ्तार थम गई और विकटों का पतन शुरु हो गया। विहान मल्होत्रा (36), अम्ब्रिश (18) और खिलन पटेल (तीन) रन बनाकर आउट हुये।

अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 40 रनों की पारी खेली। 49वें ओवर में खिलन पटेल (पांच) रनआउट हुये। कनिष्क चौहान ने पारी के आखिरी ओवर में 18 रन ठोक कर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिये। सेबेस्तियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। मैनी लुम्सडेन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button