कन्या फाउंडेशन चिकित्सक प्रकोष्ठ द्वारा विशाल निःशुल्क रक्तदान शिविर

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

बरेली। जरूरतमंदों की मदद के लिए कन्या फाउंडेशन चिकित्सक प्रकोष्ठ की ओर से एक विशाल निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन ताज पैलेस, बरेली में किया गया। इस कार्यक्रम में बरेली के प्रसिद्ध यूट्यूबर ईशान अली समेत कई अन्य सम्मानित हस्तियां शामिल हुई।
कन्या फाउंडेशन चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. शारिक सिद्दीकी “रक्तदान – महादान” शिविर का आयोजन किया और लोगों बताया रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।
आंवला के चर्चित व कन्या फाउंडेशन के सदस्य डॉ. शारिक बिन सईद ने खुद सबसे पहले रक्त देकर रक्तदान शिविर का आगाज किया व प्रसिद्ध यूट्यूबर ईशान अली ने खुद उन्हें सर्टिफिकेट व उपहार देकर सम्मानित किया और कहा रक्तदान – महादान है l डॉ. शारिक ने बताया नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है और इससे जरुरत मंद की मदद भी हो सकेगी।
कन्या फाउंडेशन के मंडल अध्यक्ष डॉ. मो. आसिफ ने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।



