देशबड़ी खबर

क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में हुआ झगड़ा, मासूम को स्टंप से पीटा और हो गई मौत; घटना CCTV कैमरे में कैद

राजस्थान के जोधपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। क्रिकेट खेलते समय बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो एक बच्चे को बाकी बच्चों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में बच्चे की जान चली गई। घटना 25 जनवरी की जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी की है। बच्चे को पीटने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बच्चे को सिर में चोट लगी

दरअसल, 25 जनवरी को मानसरोवर कॉलोनी में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान दो बच्चों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े के बीच कुछ अन्य बच्चों ने मिलकर एक बच्चे, मौलिक दवे को स्टंप से पीटना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मौलिक को अन्य बच्चों ने स्टंप से ताबड़तोड़ मारा, जिससे उसके सिर में कई बार चोट लगी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मौलिक दवे को पीटने के बाद सभी आरोपी बच्चे मौके से फरार हो गए। मौलिक को चोट लगने की जानकारी उसके परिवार को मिली। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। हालांकि, इलाज के बावजूद मौलिक की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।

ऑपरेशन के बावजूद नहीं बचाया जा सका

महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली थी, जिसमें बच्चों के बीच झगड़ा हुआ और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन वह इलाज के दौरान जान गंवा बैठा। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button