देशबड़ी खबर

‘तुम्हारे पिता को हमी बनाए थे’, बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की तेजस्वी यादव से तीखी नोकझोंक

पटनाः बिहार विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। तेजस्वी यादव से बहस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में क्या था? मैंने ही आपके (तेजस्वी यादव) पिता को वो (मुख्यमंत्री) बनाया जो वो बने। यहां तक ​​कि आपकी जाति के लोग भी मुझसे पूछ रहे थे कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं, लेकिन मैंने फिर भी उनका समर्थन किया।

आपके पिता को हमी बनाए जो वह बनेः नीतीश कुमार

यह नोकझोंक उस समय हुई जब नीतीश कुमार एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विधानसभा में बोलने के लिए उठे। जब मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे तो तेजस्वी यादव ने टोक दिया। इस पर सीएम नीतीश पलटवार करते हुए कहा, “बिहार में पहले क्या था? मैंने ही आपके (तेजस्वी यादव) पिता लालू यादव को वह बनाया जो वे (सीएम) बने।

तेजस्वी पर साधा निशाना

विपक्ष के भारी हंगामे के नीतीश कुमार ने कहा, “आपको (तेजस्वी)  कुछ नहीं पता। जब लालू यादव बिहार में अति पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग को बंद कर सिर्फ पिछड़ा वर्ग करना चाह रहे थे तब मैंने कहा कि यह गलत है और मैंने उस समय उनका विरोध किया था। 1994 में हम अलग हो गए और सभी के साथ मिलकर काम किया।

लालू यादव के शासनकाल को याद दिलाकर आरजेडी पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था लेकिन अब रात के 11 बजे तक चाहे लड़का हो या लड़की हो या महिला हो सब निकलते हैं। हमने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पूरा काम किया। हमने लड़के और लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले समाज में बहुत विवाद होता था, हिंदू-मुस्लिम के बीच बहुत लड़ाई होती थी, पढ़ाई, बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। पहले इलाज का इंतजाम नहीं था….जब हम लोग आए हमने इन सब पर काम किया। अब राज्य में डर एवं भय का वातावरण नहीं है।

पंचायत और पुलिस भर्ती में महिलाओं को आरक्षण दिया

नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायत में हम लोगों ने 50% महिलाओं को आरक्षण दिया। बिहार में आज इतनी महिलाएं पुलिस में है उतना देश में कहीं नहीं हैं। महिलाओं को हम लोगों ने 35% आरक्षण पुलिस में दिया। मुस्लिम महिलाओं को जो छोड़ देता था,भगा देता था तो हम लोगों ने मुस्लिम समाज की उस महिला को 25000 की मदद शुरू की।

अभी 38 जिले में 430 योजनाओं को स्वीकृति दी गई, 25000 करोड रुपए का काम शुरू हो रहा है। क्या बोलेगा ये सब, आज तक यह लोग कुछ काम किया है? सब काम तो हमें लोग शुरू से कर रहे हैं। नीतीश कुमार के भाषण के दौरान ही विपक्ष ने वाकआउट किया। इस पर नीतीश कुमार ने कहा – भाग गया…अगला चुनाव होगा तो इनको कुछ भी नहीं मिलेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button