उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति राजेश को शाही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को शाही में दहेज के लिए पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी, और शव को कुंडे से लटका दिया। लड़की के परिजनों की एफआईआर के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

थाना शाही क्षेत्र के गांव परछाई निवासी 22 वर्षीय सुमन की शादी 13 महीने पहले शाही कस्बा निवासी राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। मायके वालों ने उसके पति राजेश व ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लड़की के भाई विजय ने बताया कि राजेश काम-धंधा नहीं करता था और शराब के नशे में सुमन के साथ आए दिन मारपीट करता था। साथ ही, उसने दो बार सुमन का गर्भपात भी जबरदस्ती करवाया था।

मृतका के भाई विजय का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर सुमन को ताने देते थे। इनमें ससुर पुरन लाल, सास नन्हीं, ननद धर्मावती और देवर बबलू, शामिल थे। विजय का दावा है कि शुक्रवार देर रात ससुराल वालों ने मिलकर सुमन की हत्या की और शव को कुंडे से लटका दिया।

संबंधित समाचार

Back to top button