बड़ी खबरविदेश

ईरान को लगा एक और बड़ा झटका, इजरायली हमले में मारे गए IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद

इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान की जंग जारी है। इस जंग के बीच ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लगातार हो रहे हमलों के बीच IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत होने की खबरें सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इजरायल के हमले में अली मोहम्मद की मौत हो गई हैं। ईरान ने भी अली मोहम्मद की मौत की पुष्टि कर दी है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 21वां दिन है। हर दिन ये जंग और भीषण होती जा रही है। हाइफा शहर पर ईरान के हमले का इजरायल ने करारा जवाब दिया है।

तेहरान पर हमले जारी

इजरायल ने तेहरान पर एक के बाद एक कई हमले किए हैं, जिससे पूरा तेहरान थर्रा गया है। तेहरान से इजरायली हमले का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ा धमाका होता दिखाई दे रहा है। दावा है कि इजरायली मिसाइल लगातार तेहरान को टारगेट कर रही हैं, जहां तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। इससे पहले गुरुवार रात ईरान ने 4 खाड़ी देशों पर जबरदस्त स्ट्राइक की। ईरान ने दुबई, बहरीन, कुवैत और UAE पर हमले किए हैं। दुबई सरकार ने इन हमलों की पुष्टि कर दी है। वहीं बहरीन में ईरान के हमले से एक गोदाम जलकर खाक हो गया। खाड़ी देशों में लगा अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों को नाकाम करने में लगा है।

ईरानी नौसैनिकों पर भी हमला

दरअसल, इजरायल ने पहली बार कैस्पियन सागर में ईरान के नौसैनिक ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में मिसाइल जहाज, और कमांड सेंटर तबाह कर दिए गए हैं। ईरान का ये इलाका रूस के बॉर्डर के पास है। वहीं इस रास्ते से जो भी सामान मॉस्को भेज रहा था, अब उसकी सप्लाई पर असर पड़ सकता है। वहीं, ईरान ने इजरायली मिसाइलों को रोकने के लिए अपने एयर डिफेंस को एक्टिव कर दिया है। परचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स के पास बमबारी की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा, करमन में IRGC के ठिकानों पर भी हमले होने की जानकारी मिल रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button