देशबड़ी खबर

बच्चों से भरी ACI और DPS स्कूल बसों की भिड़ंत, CCTV में कैद हुई घटना

राजस्थान के झुंझुनूं शहर के पंचदेव मंदिर चौराहे पर मंगलवार सुबह बच्चों से भरी दो स्कूल बसों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया। ACI स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की बसें आपस में टकरा गईं। हादसे के वक्त दोनों बसों में बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है और बड़ा हादसा टल गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। बुधवार को इस दुर्घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद नजर आ रही है।

चौराहा पार कर रही थी ACI की बस, DPS बस से हुई भिड़ंत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ACI स्कूल की बस पंचदेव मंदिर चौराहे को पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस अपनी लेन में सीधे आगे बढ़ रही थी। जैसे ही ACI की बस सड़क पार करने लगी, DPS की बस उससे टकरा गई। CCTV फुटेज में भी दोनों बसों की टक्कर का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। भिड़ंत के बाद दोनों बसों को नुकसान पहुंचा, जबकि DPS बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज आवाज सुनकर मौके पर जुटी भीड़

बसों की टक्कर की तेज आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों से भरी बसों के हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं मिली। स्थिति सामान्य होने के बाद DPS की बस कुछ ही देर में बच्चों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। हादसे का CCTV वीडियो अब सामने आने के बाद घटना का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो रहा है।

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत 

वहीं, झुंझुनूं शहर के मंडावा रोड पर स्टेडियम और जिला जेल के पास मंगलवार को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब आगे चल रही बाइक के चालक ने अचानक किसान कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क पर बाइक मोड़ दी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button