अन्य
शोहरतगढ़ के श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने झंडा रोहण कर तिरंगा को दी सलामी और शहीदों को किया नमन।
शोहरतगढ़ के श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस। कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़ । श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल शोहरत गढ़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत शोहरत गढ़ की चेयरमैन उमा अग्रवाल ने झंडारोहण कर देश के शहीदों को नमन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि आज 15 अगस्त के दिन आजादी का पर्व पूरा देश मना रहा है। हम यह पर्व लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बदौलत मना रहे हैं। इस लिए हमें अपने शहीदों की कुर्बानियों को नही भुलाना चाहिए। । बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रबंधक कुणाल जायसवाल, शिक्षिका सलमा खातून , नेहा सिंह राठौर , शिवांगी निगम, डा० आर के गुप्ता, बच्चे एवं अभिभावक गण उपस्थित रहें।









