अन्य

मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल। वीरेंद्र निषाद – रिपोर्टर – ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल चिल्हिया सिद्धार्थ नगर।

मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता चिल्हिया सिद्धार्थ नगर। दो युवकों के विवाद में मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज सा० स्वास्थ्य केंद्र शोहरत गढ़ में चल रहा है। चिल्हिया पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक कुंदन द्विवेदी पुत्र वीरेंद्र द्विवेदी कुछ कार्य करने कन्दवा बाजार गए हुए थे बाजार से लौटते हुए कुंदन के गांव के एक लड़के ने जिसका नाम रिशु पुत्र राकेश सिंह बताया जा रहा है उसने कुंदन द्विवेदी को पब्लिक प्लेस में अभद्र भाषा का प्रयोग एवं गली देने लगा उसके जवाब में कुंदन द्विवेदी ने भी कुछ गालियां दिए मामला मारधाड़ में बदल गया कुंदन द्विवेदी के सर पर गंभीर चोटें आई हैं । जिसका इलाज शोहरतगढ़ सरकारी अस्पताल में कराया गया अस्पताल से लौटने के बाद कुंदन द्विवेदी के परिवार ने चिल्हिया थाने में मामला दर्ज करवा दिया है । घटना 26 अगस्त शाम के 7:00 बजे की बताई जा रही है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चिल्हिया अमित कुमार ने बताया है कि घटना की जानकारी पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरत गढ़ में इलाज के लिए भेजा गया था। चिकित्सक के रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को न्याय मिलेगा। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button