अन्य

रोल आब्जर्वर कमिश्नर के रूप में बस्ती मंडल के मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह ने मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण । ईओ नवीन कुमार सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कमिश्नर साहब का किया जोरदार स्वागत। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव एसएचओ राजकुमार पाण्डेय मय फोर्स रहे मौजूद।

रिपोर्टर - अखिलेश सिंह कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरतगढ़ / सिद्धार्थनगर। आज दोपहर , बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने रोल आब्जर्वर कमिश्नर के रूप में नजर पंचायत शोहरतगढ़ के राजस्थान अतिथि भवन में बनायें गये मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। जहां बीएलओ मीनू गुप्ता, माधुरी देवी, राकेश जायसवाल द्वारा फार्म संख्या 6, 7 व 8 पर कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण को लेकर पत्रकारों से बात करते हुये मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि रोल आब्जर्वर कमिश्नर के रूप में मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया है, जहां बीएलओ द्वारा फार्म संख्या 6, 7 व 8 कलेक्ट कर उसका निदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विधानसभा में मतदान केंद्रों के निरीक्षण किया जा रहा है इटवा, डुमरियागंज के बाद शोहरतगढ़ में निरीक्षण के कार्य जारी है। मतदान केंद्र पर रहे सुपरवाइजर अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि 18 से 21 वर्ष के लोगों का फार्म 6 एवं 22 से 24 वर्ष से ऊपर लोगों का फार्म 7 व मृतक व विलुप्त व्यक्तियों का बिलोपन हेतु फार्म 8 भराया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि अगर सूची में किसी व्यक्ति का नाम दो स्थानों पर आ रहा तो उस व्यक्ति से यह पूछना जरुरी है कि वह नाम कहां रखवाना चाहता है। कहा कि समय रहते मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण में 3 बूथों पर 17 आवेदन प्राप्त हुए है। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सीओ अरुण कान्त सिंह, अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह, चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, इंस्पेक्टर राज कुमार पाण्डेय, बीडी गुप्ता, राजेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button