अन्य
आलम खां के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने चंदन पूर में मोबाइल टावर लगाने आदि की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - पचपेड़वा बलरामपुर।। आज भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने तहसील उपाध्यक्ष आलम खान के नेतृत्व में ब्लॉक पचपेड़वा पर मासिक किसान पंचायत धरना कर माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित चंदनपुर क्षेत्र में मोबाईल टावर लगाने की मांग के सहित 6 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के अनुपस्थिति में ग्राम विकास अधिकारी फैज़ मसूद जी को सौंपा । इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष जी के साथ ब्लॉक उपाध्यक्ष हनुमान जी नगर संरक्षक रोहित कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष घनश्याम भारती जी नगर सचिव मंजूर आलम ग्राम सभा अध्यक्ष राम गोपाल ग्राम सभा अध्यक्ष कमलेश पाण्डे वार्ड अध्यक्ष 15 अब्दुल मतीन खान गोलू कुरैशी, तस्लीम कुरैशी, अफरोज खान, नसीम, नूरुलहुड़ा, राधे श्याम भारती, सुकई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





