अन्य

चेयरमैन उमा अग्रवाल ने नगर वासियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर घरों दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। 9 अगस्त से नगर में रवि अग्रवाल एवं सम्मानित सभासदों द्वारा बांटा जा रहा है राष्ट्रीय ध्वज।

रिपोर्टर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।। घरों दुकानों पर लगाएं राष्ट्रीय ध्वज : चेयरमैन उमा अग्रवाल = आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में नौ अगस्त से राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल समस्त सम्मानित सभासद गण एवं नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा नगर वासियों को राष्ट्रीय ध्वज दिया जा रहा है। मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए चेयरमैन उमा अग्रवाल ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के साथ नगर वासियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया है। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने नगर वासियों से अपील की है कि समस्त नगर वासी अपने अपने घरों दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button