अन्य

बांसी नगर पालिका परिषद के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्याऊ का उद्घाटन कर चमन आरा राइनी ने दिया हिन्दू मुस्लिम एकता कायम रखने का संदेश।

टेकधर मंदिर बांसी में पूजा अर्चना के साथ प्याऊ का उद्घाटन कर चमन आरा राइनी ने दिया हिन्दू मुस्लिम एकता कायम रखने का संदेश। ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - बांसी सिद्धार्थ नगर । आज टेकधर मंदिर बांसी में नगर पालिका परिषद बांसी - सिद्धार्थ नगर की नव निर्वाचित अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने प्याऊ (वाटर एटीएम) का उद्घाटन किया । इस मौके पर मंदिर के पुजारी सहित श्रद्धालुओं ने उन्हें माला व भगवान का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया है। कोटेश्वर मंदिर पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ नगर पालिका परिषद बांसी की नव निर्वाचित अध्यक्ष चमन आरा द्वारा संचालित कराए जा रहे प्याऊ का उद्घाटन सम्पन्न कराया। इस दौरान चमन आरा राइनी के समर्थक सहयोगी उनके साथ साथ पूजा-पाठ में भी सम्मिलित रहे। बांसी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चमन आरा राइनी द्वारा किया जा रहा ए कार्य बांसी ही नहीं पूरे जनपद सिद्धार्थ नगर में उनकी लोकप्रियता को बढ़ा रहा है। चमन आरा राइनी बतौर नगर पालिका परिषद बांसी अध्यक्ष पूरे जनपद सहित प्रदेश व देश को हिन्दू मुस्लिम एकता कायम करने का संदेश देती दिखाई पड़ रही हैं। जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button