अन्य
सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन करने आ रहे हैं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ – डीएम एसपी संभाल रहे हैं सुरक्षा व्यवस्था।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - सिद्धार्थनगर । 28 जनवरी सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । आज डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा दिनांक 28 जनवरी से 01 फरवरी, 2026 तक बीएसए ग्राउण्ड मे आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । प्रवेश-निकास व्यवस्था सुदृढ़ रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग करने तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए ।





