अन्य

राष्ट्रीय राजमार्ग बस्ती मंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने स्कूलों में किया ध्वजा-रोहण!

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में धूम मची हुई है। वहीं सिद्धार्थ नगर जनपद में भी बड़े धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग बस्ती मंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने एल डी पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सेखुइया चौराहा पर ध्वजारोहण किया साथ ही साथ एस जे एम मेमोरियल स्कूल चंद्र गड्डी पर ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर श्री देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बच्चों अभिभावकों शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि देश को आजाद कराने में जिन वीर जवानों महापुरुषो ने अपने जान की कुर्बानी पेश किया था हम सभी उनके चरणों में नमन बन्दन श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। स्कूलों में देश भक्ति गीत रंगा रंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button