अन्य
चिल्हिया में “डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला” का आयोजन – अध्यापको छात्रों को दी गई जानकारी । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ । पुलिस सर्किल शोहरत गढ़ के थाना चिल्हिया पुलिस व साइबर थाना सिद्धार्थनगर द्वारा स्वर्गीय गौकरन सिंह दिनेश महाविद्यालय चिल्हिया में “डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला” का आयोजन कर अध्यापक गण एवं छात्र/छात्रों को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित/प्रेरित कर साइबर क्राइम के बारे मे जागरुक किया गया । पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइबर अपराध व भ्रामक जानकारी से बचने हेतु चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के तहत सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के पर्यवेक्षण में आज 18/01/2025 को स्वर्गीय गौकरन सिंह दिनेश महाविद्यालय चिल्हिया में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया दुर्गा प्रसाद उप निo वीरेंद्र यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर विपुल राय, दिलीप कुमार द्विवेदी साइबर थाना सिद्दार्थनगर द्वारा स्वर्गीय गौकरन सिंह दिनेश महाविद्यालय चिल्हिया में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकगण एवं छात्र/छात्रों को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित/प्रेरित किया गया तथा डिजिटल वॉरियर्स के कार्यो जैसे अफवाहों को रोकना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं उनको शेयर न करना, सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि । युवाओं को साइबर अपराध से बचने व भ्रामक जानकारी से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के अंतर्गत फेक न्यूज, साइबर क्राइम की पहचान, इसके प्रभाव, तथ्य, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर जागरुकता हेतु Cyber Dost नाम से संचालित किए जा रहे X(ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउंट एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अकाउंट @UPPolice, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में जागरुक किया गया । समाज में साइबर अपराध की बढ़ रहे घटनाओं को देखते हुए, बढ़ रहे अपराधो को रोकने के लिए साइबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया और अपने समाज में भी इससे जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया दुर्गा प्रसाद, उ0निo वीरेंद्र यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर विपुल राय, दिलीप कुमार द्विवेदी साइबर थाना सिद्धर्थनगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।





