अन्य
डीएम डा० राजा गणपति आर व एसपी डा० अभिषेक महाजन ने सुनी फरियादियों की फरियाद – दिलाया न्याय का भरोसा । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ ◆जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना ढेबरुआ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद । जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा आज 11 जनवरी 2025 को थाना ढेबरुआ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके । इस दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व थाना ढेबरुआ के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें ।





