अन्य

डीएम एसपी ने जन प्रतिनिधियो एवं जनपद वासियों से अमन चैन भाई चारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की । रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।

डीएम एसपी ने जनप्रतिनिधियो के साथ की पीस कमेटी की बैठक। ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ सिद्धार्थनगर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, होली व ईद-उल-फितर (ईद) को सकुशल सम्पन्न कराने, शान्ति, सुरक्षा एवं कानुन व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपदीय पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । आज कलक्ट्रेट सभागार कक्ष सिद्धार्थनगर में डॉ0राजा गणपति आर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा त्यौहार महाशिवरात्रि, होली व ईद-उल-फितर (ईद) को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जनपदीय पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वालों / असामाजिक तत्वों / किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति / सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों । इस दौरान अपर जिलाधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, तथा उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण आदि अधिकारी गण मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार

Back to top button