अन्य

ईओ जेई चेयरमैन सभासदों ने किया निर्माण हो रहे नालों का निरीक्षण। अशरफ अंसारी – ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।

ईओ जेई चेयरमैन सभासदों ने किया निर्नामाण हो रहे नालों का निरीक्षण।‌। नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माननीय नगर विकास मंत्री श्री ऐo केo शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्वीकृत धनराशि से चल रहे नाला निमार्ण कार्य का नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अधिशासी अधिकारी,अध्यक्ष,अवर अभियंता व वार्ड सभासद द्वारा निरीक्षण किया गया है। इस कार्य को मानक के अनुरूप करने को निर्देशित भी किया गया है। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में जो सबसे प्रमुख समस्या थी जिसके कारण संपूर्ण नगर क्षेत्र व गड़ाकुल क्षेत्र में बारिश होने के कारण व्यापक जल जमाव की समस्या बनी रहती थी इस नाले के निर्माण उपरांत जल निकासी की समस्या समाप्त हो जायेगी कुछ ही महीने में यह नाला तैयार होकर नगर वासियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी व नगर विकास मंत्री जी को अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी महोदय ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व वार्ड सदस्य लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी बी०डी० गुप्ता कमलेश गुप्ता मलखान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button