अन्य

ईओ नवीन कुमार सिंह एवं चेयरमैन उमा अग्रवाल ने किया गौशालाओं का निरीक्षण। कुणाल जायसवाल – ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।

अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह एवं चेयरमैन उमा अग्रवाल ने गौशालाओं का किया निरीक्षण। अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह व अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने गौशालाओं का निरीक्षण किया । जिसमें जन्मे हुए गायों के बच्चों की व्यवस्था हेतु एक कमरे में ट्रिपल व पुवाल की समुचित व्यवस्था कराया गया। जिससे उन्हें ठंड में कोई परेशानी ना हो । गौशाला में डॉक्टर द्वारा पशुओं का ट्रीटमेंट भी कराया गया । गायों को ठंड से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था की गई तथा अलाव जलाने के स्थान को चारों तरफ से बैरिकेटिंग की व्यवस्था हेतु निर्देशित भी किया गया। गौशाला हेतु मिलने वाले खाद्य सामग्री को एकत्रित करने हेतु दिन में तीन बार नगर में भ्रमण कर खाद्य सामग्री एकत्रित करने हेतु निर्देशित भी किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने आवाहन किया कि प्रत्येक परिवार के सदस्य अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में से थोड़ा समय निकालकर गौशाला से आकर पशुओं को चारा भी खिलाएं यह एक महान व पूण्य का कार्य है । इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नगर पंचायत के लिपिक राजेश त्रिपाठी बी डी गुप्ता सफाई नायक श्रीनिवास मनोज कुमार मुकेश कुमार एवं गौशाला के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button