अन्य
सोफा सेट फर्नीचर के वर्कशॉप में लगी आग – कीमती सोफा सेट बेड फर्नीचर गुड्स जल कर राख – लाखों का हुआ नुकसान।
ख्वाजा एक्सप्रेस कार्यालय शोहरत गढ़ बीती रात शोहरत गढ़ तहसील कार्यालय के बगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भारत फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। रात में नींद से उठ कर कारीगर कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने पूरे वर्कशॉप को अपने जद में ले लिया। जिससे कीमती सोफा सेट फर्नीचर प्लास्टिक कुर्सियां आलमारी शादी विवाह के आर्डर का सामान जो बन कर तैयार था सब जल कर राख हो गया है। इस अग्नि कांड में लाखों रुपयों का नुक़सान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप कुमार यादव तहसीलदार राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर लेखपाल कानून गो ने आवश्यक लिखा पढ़ी की है। अधिकारियों ने सहायता मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है। भारत फर्नीचर वर्कशॉप के मालिक नियाज़ अहमद ने बताया है कि बीते रात १२ बजे जब सभी लेवर सोए थे तभी मेरे वर्कशॉप में अचानक आग लग गई थी। जिसमें लाखों का तैयार किया हुआ आर्डर का सोफा सेट फर्नीचर प्लास्टिक चेयर जल कर राख हो गया है। पीड़ित नियाज ने तहसील प्रशासन से मुआवजा सहायता राशि दिलाने की गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि भारत फर्नीचर वर्कशॉप के मालिक गरीब परिवार से आते हैं। बीते बीस वर्षों के संघर्ष के परिणामस्वरूप यह वर्कशॉप खड़ा कर पाए थे। इसमें आग लग जाने से इनके सारे अरमान जल कर राख हो चुके हैं। इनका परिवार अब दो जून रोटी का मोहताज हो गया है। एसे में मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि अग्रवाल नीलू रूंगटा दीपक कौशल ब्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल ने इस पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है।





