अन्य
असम्भव कार्य भी हो गया सम्भव – विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षकों का कराया स्थानांतरण! उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक विनय वर्मा का बढ़ता जा रहा है महत्व।
विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षकों का कराया स्थानांतरण! कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - शोहरतगढ! शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने कुछ महीने पहले अपने जनपद के शिक्षकों के साथ धरना पर बैठे थे तथा उनके स्थानांतरण की मांग को अपने स्तर से शासन के शीर्ष नेतृत्वों तक पहुँचाने का कार्य किया था। इस दौरान निजी रुप से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उक्त विषय हेतु आवेदन को उन्हें सौंपा।जिस पर माननीय मुख्यमंत्री आकांक्षी जनपद में जी ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए हजारों लोगों को लाभान्वित करने का जो फैसला किया है वही उनकी अप्रतिम छवि को दर्शाता है। विधायक ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है। कि उक्त विषय संबंध में मुख्यमंत्री जी समेत शिक्षा मंत्रालय वर इस विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों व पदाधिकारियों को हृदय से आभार प्रकट करता हूँ तथा उन्हें हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। माननीय मुख्यमंत्री जी का यह स्नेह एवं मार्गदर्शन हमें हमेशा प्राप्त होते रहे इसकी मंगल कामना करता हूँ। साथ ही साथ इस निर्णय से लाभान्वित होने वाले हमारे सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। स्थानांतरण की लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई है। शिक्षकों के सम्मान में तथा हमारे अनुरोध को संज्ञान में लेकर किए गये इस सकारात्मक पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।





