अन्य
पाकिस्तान पर मिसाइल हमले के बाद भारतीय सेना का पहला बयान, कहा- ‘न्याय पूरा हुआ, जय हिंद’

भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान के ऊपर भीषण मिसाइल स्ट्राइक की है। देर रात पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक में आतंकी ठिकानों पर बड़ी तबाही मची है। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। अब पाकिस्तान के ऊपर की गई इस पूरी कार्रवाई पर भारतीय सेना का पहला बयान सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि सेना ने क्या कहा है।
क्या बोली भारतीय सेना?
पाकिस्तान के ऊपर मिसाइल स्ट्राइक को लेकर भारतीय सेना का पहला बयान सामने आ गया है। भारतीय सेना ने इस हमले की जानकारी देते हुए X पर पोस्ट किया- ‘न्याय पूरा हुआ, जय हिंद’
Justice is Served.
Jai Hind! pic.twitter.com/Aruatj6OfA
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 6, 2025



