अन्य
चेयरमैन उमा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ अन्तर्राष्ट्रीय नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर दो देशों के जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग। सैकड़ों मरीजों का हुआ सफल आप्रेशन। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़। आदर्श नगर पंचायत शोहरत गढ़ के राजस्थान अतिथि भवन में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर । आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ से सटे मारवाड़ी धर्मशाला में जनस्वास्थ्य को समर्पित एक पहल के तहत शुक्रवार को तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान अतिथि भवन (मारवाड़ी धर्मशाला) में आयोजित इस शिविर में कुल 648 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराकर लाभ उठाया। इसका आयोजन छंद काले बाबू नारायणी नेत्र अस्पताल, बहादुरगंज, नेपाल द्वारा किया गया था। शिविर का आयोजन चेयरमैन शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। इसका शुभारम्भ डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल और नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पुष्पगुच्छ व इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, छंद काले बाबू नारायणी नेत्र अस्पताल से आये चिकित्सक, एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा और सीएचसी शोहरतगढ़ की टीम को चेयरमैन उमा अग्रवाल और चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच श्रोटी-बेटी के अटूट सम्बन्ध पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम दोनों देशों के आपसी सहयोग को और मजबूत करते हैं। वहीं नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने चेयरमैन उमा अग्रवाल और चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के हर वर्ग के लिए अत्यन्त लाभकारी हैं। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने बताया कि नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि जरूरतमन्द लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार व परामर्श सुलभ हो सके। आपको बता दें कि छंद काले बाबू नारायणी नेत्र अस्पताल, बहादुरगंज, नेपाल की चिकित्सकीय टीम ने लगभग 650 लोगों ने पंजीकरण करवाकर अपनी आंखों की जांच करवाया। वहीं जांच टीम ने शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 83 लोगों का आपरेशन करने का निर्णय लिया। वहीं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में जांचकर 125 लोगों में चश्मा वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन कम्प्यूटर ऑपरेटर कमलेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संजय दूबे, लिपिक राजेश त्रिपाठी, अंकित गुप्ता, अक्षय कसौधन, गौरव शर्मा, रवि श्रीवास्तव, सनी, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ० सुलक्ष्मी कटुवाल, डॉ० शमशेर थापा, डॉ० सुशील कार्की, डॉ० जसरज विश्वकर्मा, नेत्र सहायक रजनीश श्रीवास्तव, दीक्षा सुनुवार, आउटरीच कोर्डिनेटर हरी बहादुर भण्डारी, प्रिया चौधरी और राम नारायण कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें ।





