अन्य
खलनायक क्रिकेट क्लब ने 56 रनों से बलरामपुर क्रिकेट क्लब से जीता मैच । भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी कैनवस वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का बर्डपुर में चल रहा आयोजन।
खलनायक क्रिकेट क्लब ने 56 रनों से बलरामपुर क्रिकेट क्लब से जीता मैच । भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी कैनवस वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का बर्डपुर में चल रहा आयोजन। विनय सोनी - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 सीजन 2 का अंतिम लीग मैच शनिवार को खेला गया। जिसमें खलनायक क्रिकेट क्लब भैसहवा तथा बलरामपुर के बीच खेला गया जिसमें खलनायक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर कुल 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बलरामपुर की टीम 11 ओवरों में 2 गेंदों में ही आल आउट हो गई और खलनायक ने 56 रनों से मैच जीतकर टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। खलनायक क्रिकेट क्लब के लालू ने 36 रन बनाकर 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। जिसके लिए उन्हें चांदी का सिक्का इनाम दिया गया। वहीं खलनायक के आलम गीर ने 8 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं 7 छक्के और 1 चौके की मदद से बलरामपुर के जहीर ने 56 रन बनाकर नाट आउट रहते बेहतर प्रदर्शन किया परंतु अपनी जीत नहीं दिला पाए। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष बर्डपुर राजकमल जयसवाल, आयोजक नितेश पाण्डेय, अध्यक्ष अमित उपाध्याय, अखिलेश जयसवाल, विनय वर्मा, विवेक गोस्वामी, शिवकुमार यादव,ओंकार यादव, सुनील जायसवाल, संतोष उपाध्याय,जाकिर हुसैन, वसीम खान, धर्मेंद्र कुमार, अरुण जयसवाल, राकेश कुमार मिश्रा, नौशाद अहमद, शहजाद अहमद, राम बाबू, संदीप कुमार, विशाल कुमार, अबू शामा खान, कंचन वर्मा सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।





