अन्य

शोहरत गढ़ में होली मिलन समारोह के शुभ अवसर पर कमिश्नर – योगेश्वर राम मिश्रा एवं आईजी – आर० के ० भारद्वाज ने सिद्धार्थ नगर प्रशासन से कहा हर हाल में सकुशल संपन्न कराएं त्योहार। डीएम – संजीव रंजन एवं एसपी – अमित कुमार आनंद ने शोहरत गढ़ प्रशासन को दिया आदेश कोई विवाद न हो शुभ शुभ हो त्योहार। विधायक विनय वर्मा ने की जनता से अपील – प्यार मुहब्बत से मनाएं पवित्र त्योहार।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र टीम - अजीज अहमद /विनय त्रिपाठी / वसीम अख्तर ! आज शोहरत गढ़ वासियों के लिए बड़े ही गर्व का दिन था। पहली बार विधायक विनय वर्मा की पहल पर शोहरत गढ़ में आयोजित होली मिलन समारोह में मंडल की सबसे बड़ी हस्तियों ने प्रतिभाग किया। एसा पहली बार हुआ है कि कमिश्नर एवं आईजी सहित डीएम एसपी पूर्व विधायक पूर्व मंत्री विधायक के साथ शोहरत गढ़ क्षेत्र की जनता को होली मिलन मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। अपने बीच में सर्वश्रेष्ठ हस्तियों को पा कर शोहरत गढ़ वासियों में गजब का उल्लास देखा गया है। हम सभी आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस का श्रेय विधायक विनय वर्मा की कोशिशों को जाता है। जिसके लिए हम सभी उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। शोहरत गढ़ राजस्थान अतिथि भवन में विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एक दुसरे को होली की बधाई पुष्प वर्षा कर दी गई। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि बीते तीन वर्षों से पूरा विश्व कोरोना जैसी आपदा से त्रस्त रहा।आज होली के पर्व पर कोरोना जैसी महामारी को रंग और गुलाल से हराकर लोगों के जीवन में खुशियां भरना ही होली होगी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक दुसरे की कटुता को भुलाकर गले से लगा लेना ही होली है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। बुराई को दूर रखकर ही होली मनाएं। पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने होली की बधाई देते हुए विधान सभा क्षेत्र की जनता से पवित्र पर्व होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। विधायक श्यामधनी राही ने होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्या से किया।समारोह में मुख्य रूप से कमिश्नर बस्ती - योगेश्वर राम मिश्रा ,आईजी- आरके भारद्वाज, डीएम- संजीव रंजन , एसपी - अमित कुमार आनंद ,सीडीओ - जयेंद्र कुमार, एसएसबी कमांडर- आर०के० डोगरा के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी - रवि अग्रवाल, साधना चौधरी, हरीश वर्मा,एसपी अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष - बबिता कसौधन, प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, कुणाल जायसवाल, संजय कौशल, विनय त्रिपाठी, राकेश वर्मा, महावीर वर्मा, विष्णु कुमार उमर, मकसूदन अग्रहरि,रमेश त्रिपाठी,राधेश्याम त्रिपाठी,रामविलास यादव, प्रदीप उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button