अन्य
सड़क लोकार्पण अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने कहा है कि – ग्रामीणो को बेहतर सड़क मुहैय्या कराया जा रहा है।
अजीज अहमद/ चंदन श्रीवास्तव/ विनय त्रिपाठी/ वकील खान/ कुणाल जायसवाल/ अहमद अली/ अभिषेक गौड़ - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र/ पोर्टल टीम - शोहरत गढ़। विधान सभा क्षेत्र शोहरतगढ के लुचुइया ग्राम पंचायत में आठ लाख सत्तानबे हजार रूपए की लागत से [मेन सीसी रोड ~ काली जी के स्थान] तक 100 मीटर सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण आज विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया है। लोकार्पण अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने कहा है कि मेरा उद्देश्य अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करना है। उसी उद्देश्य के तहत लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ विकास की अग्रसर होता जा रहा है। इसी कड़ी में लुचुइया ग्राम पंचायत में भी ग्रामीणो के लिए बेहतर सड़क बनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लव कुश सैनी विधानसभा उपाध्यक्ष अपना दल यस ने किया। कार्यक्रम का संचालन शोहरत गढ़ विधानसभा अध्यक्ष अपना दल यस रामदास मौर्य , एसपी अग्रवाल , नगर पंचायत शोहरत गढ़ अध्यक्ष प्रत्याशी रवि अग्रवाल, रमेश त्रिपाठी، सुमंत उपाध्याय، श्याम लाल यादव प्रधान किस्मत अली ,श्याम बरन वर्मा ,राजेंद्र यादव ,पीतांबर भारती राधेश्याम मिश्रा , राधेश्याम चौधरी , सुनील सैनी , श्रीनिवास सैनी , रामदेव यादव सहित ग्राम सभा की सम्मानित जनता उपस्थित रही।





