अन्य

समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद ( फरियादियों को दिलाया गया न्याय का भरोसा )। रिपोर्टर – डा० शाह आलम ।

समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद ( फरियादियों को दिलाया गया न्याय का भरोसा ) सिद्धार्थनगर । सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बांसी पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया । समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । आज जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील बांसी में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी बांसी, क्षेत्राधिकारी बांसी, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण व तहसील बांसी क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक /थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार

Back to top button