अन्य

Panchkula Suicide News: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

हरियाणाः हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार देहरादून का रहने वाला था। हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए पूरा परिवार देहरादून से पंचकूला पहुंचा था। सामूहिक रूप से आत्महत्या करने की यह घटना पंचकूला के सेक्टर 27 की है।

मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में जहर खाकर आत्महत्या की है। सभी का शव पंचकूला के सेक्टर 27 में स्थित एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला। पीड़ित परिवार देहरादून का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कर्ज में डूबे हुए थे और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे।

पहली नजर में आत्महत्या का मामला: डीसीपी पंचकूला

पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि छह लोगों को ओजस अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सभी की मृत्यु हो चुकी है। एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में लाया गया था, जिसे भी मृत घोषित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। घटना की सूचना मिलते ही सभी जांच अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।”

पंचकूला पुलिस के अनुसार, सातों शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शवगृह में रखा गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं।

हनुमंत कथा में शामिल होने पंचकूला आया था परिवार 

देहरादून के रहने वाले प्रवीण मित्तल अपने परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम के हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देहरादून लौटते समय उन्होंने सामूहिक आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतकों में 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे सहित तीन बच्चे शामिल हैं। पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button