अन्य

सतर्कता एवं सूझबूझ से पर्व सकुशल संपन्न कराना उद्देश्य : पंकज पांडेय – थानाध्यक्ष। अजीज अहमद -ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता – शोहरत गढ़।

सतर्कता और सूझबूझ से पर्व को सकुशल संपन्न कराएं ग्राम प्रहरी । पुलिस के अंग कहे जाने वाले सभी ग्राम प्रहरी सर्तकता और सूझबूझ से हर पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।उक्त बातें सोमवार को थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों संग बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रहरी अपने जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से लगातार भ्रमण करते रहें। ‍सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें ताकि समय रहते उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।उन्होने सभी प्रहरियों को निर्देशित करते हुए कहा कि होलिका दहन स्थल पर जरूर जाएं और लोगों को आपसी भाईचारा व सौहार्द पूर्ण ढंग से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करें। इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आसामाजिक तत्व अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होने पाएंगे।इस दौरान उ०नि० सभाशंकर मिश्रा, केके त्रिपाठी,रामा प्रसाद,बब्लू,हरिराम, उमेश, अजय सिंह,मनौव्वर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button