अन्य

भाजपा को अब नकार रही है जनता : देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी (वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी सिद्धार्थ नगर)

भाजपा को अब नकार रही है जनता शोहरतगढ़ बढ़नी बर्डपूर डुमरियागंज सीट भी हार गई भाजपा : देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी (वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ नगर)

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल – सिद्धार्थ नगर

भारतीय जनता पार्टी को जनता अब नकार रही है। ए बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कही है। श्री त्रिपाठी ने कहा है कि मौजूदा नगर पंचायत चुनाव में सिद्धार्थ नगर की डुमरियागंज सीट पर भाजपा को हरा कर बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की तो बांसी नगर पालिका परिषद एवं बर्डपूर नगर पंचायत में भाजपा को हरा कर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर लिया है। इस के साथ शोहरतगढ़ नगर पंचायत जो भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है जो साम्प्रदायिक तनाव के लिए जाना जाता था जिसका फायदा भाजपा लेती आ रही थी। 13 मई को शोहरत गढ़ की जनता ने यहां भी भाजपा को नकार दिया और निर्दल प्रत्याशी ने ग्यारह सौ से अधिक वोटों से भाजपा को हरा दिया है। यही हाल बढ़नी का रहा लाख कोशिश के बावजूद वहां कमल नहीं खिल सका और बढ़नी नगर पंचायत में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां भी निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर लिया है। जिससे ए स्पष्ट हो जाता है कि अब जनता भाजपा के झूठे वादों के झांसे में नहीं फंस रही है। भाजपा का आईटीसेल अपनी प्रशंसा स्वयं प्रचारित कर रहा है। जनता में इनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन घटती ही जा रही है। आने वाले समय में इसी तरह के बदलाव देखने को मिल सकता है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button