अन्य

खुनुवा – मर्जादपूर = भारत -नेपाल सीमा पर अलर्ट है पुलिस। महेंद्र चौहान के नेतृत्व में खुनुवा पुलिस ने सौ बोरी गेहूं के साथ दो तस्करों को किया गिरफतार।

थाना -शोहरतगढ चौकी-खुनुवा पुलिस ने 100 बोरा गेंहू के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण मे गर्वित सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ ,कुशल निर्देशन मे, पंकज पांडेय, थाना प्रभारी -शोहरतगढ़ के आदेश पर, महेंद्र चौहान चौकी प्रभारी खुनुवा मय हमराह द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर करहिया डिहवा से 100 बोरा गेंहू बरामद किया गया। गेहूं तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे खाध तस्करों में पुलिस का डर समा गया है। जिसे देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अब खुनुवा मर्जादपूर - भारत नेपाल सीमा पर खाध तस्करी पर लगाम लगेगा। तस्करों / अभियुक्तगणों अजय कुमार चौधरी पुत्र राम देव निवासी मानपुर थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर व गुन्जन सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी मानपुर थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर को खुनुवा पुलिस ने महेंद्र चौहान के नेतृत्व में बार्डर पर तस्करी करने के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। इस बरामदगी के दौरान उप निरीक्षक महेंद्र चौहान चौकी प्रभारी खुनुवा के साथ हे.का.लव सिंह चौकी खुनुवा,। .का.जालन्धर चौकी खुनुवा , हेड कांस्टेबल राजेश कुमार चौकी खुनुवा ,का. मनोज कुमार द्विवेदी चौकी खुनुवा ,.जय प्रकाश कुशवाहा चौकी खुनुवा, सुनील कुमार चौकी खुनुवा, भुआल यादव चौकी खुनुवा ,का.राज गुप्ता चौकी खुनुवा , विशाल गुप्ता चौकी खुनुवा थाना शोहरत गढ़ जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button