अन्य
एसडीएम एवं ईओ ने किया रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण। अशरफ अंसारी – ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।
एसडीएम एवं ईओ ने किया रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण । नव वर्ष की रात उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव एवं अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह द्वारा नगर पंचायत शोहरतगढ़ में बने रेनबसेरा और विभिन्न जगहों पर जल रहे अलाव का स्थलीय निरीक्षण किया गया । इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक राजेश त्रिपाठी, बी० डी० गुप्ता, मनोज कुमार, मुकेश कुमार , अंकित गुप्ता , कमलेश गुप्ता, सूरज निगम, निवास , मलखान आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे।





