अन्य

फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने का हो प्रयास : एसडीएम प्रदीप कुमार यादव। जनता की सेवा में हर समय तैनात है चिल्हिया पुलिस : एस० ओ० अमित कुमार।

रिपोर्टर - अखिलेश सिंह - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर । आज चिल्हिया थाने में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के थाना चिल्हिया में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम प्रदीप कुमार यादव शोहरतगढ़ ने किया इस थाना समाधान दिवस में 8 फरियादियों ने अपनी - अपनी फरियाद पेश किया। जिसमें दो का मौके पर निपटारा कर दिया गया है, शेष मामले में संबंधित अधिकारियों को मामलों का समाधान करने का आदेश एसडीएम शोहरतगढ़ ने दिया है। थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी अमित कुमार उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह लेखपाल मुस्ताक अहमद सहित पुलिस कर्मी तहसील कर्मी एवं फरियादी मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button