अन्य
सेक्शन इंजीनियर ने दी मजदूरों को निलम्बित करने की धमकी – रेलवे मजदूरों ने सपरिवार रेलवे ट्रैक पर कटने की दी चेतावनी
सेक्शन इंजीनियर ने दी मजदूरों को निलम्बित करने की धमकी - रेलवे मजदूरों ने सपरिवार रेलवे ट्रैक पर कटने की दी चेतावनी। रिपोर्टर - अखिलेश कुमार सिंह - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल- शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थ नगर के चिल्हिया रेलवे स्टेशन से एक चौंका देने वाली खबर आ रही है। यहां रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रेलवे मजदूरों ने रेलवे ट्रैक पर लेट कर आत्म हत्या कर लेने की चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेलवे मजदूरों बसंत कुमार मेट श्यामसुंदर पासवान राजकुमार चौरसिया विपिन कुमार अजय कुमार जगदीश प्रसाद ओमप्रकाश आदि का कहना है कि हम पूरी टीम के साथ रेलवे ट्रैक चिल्हिया पर पत्थर दुरुस्त कर रहे थे। धूप की तपिश के चलते साढ़े ग्यारह बजे रेलवे फाटक पर बैठ कर पानी पी रहे थे तभी सेक्शन इंजीनियर सतीश चन्द्र द्विवेदी अपने कार से वहां आ गए। हम लोगों को पानी पीता देख भड़क गए और धमकी देने लगे कि सबको निलम्बित कर देंगे। जिसे लेकर मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि हम लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा तो हम सभी रेलवे ट्रैक पर लेट कर आत्म हत्या कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी सेक्शन इंजीनियर सतीश चन्द्र द्विवेदी की होगी।




