अन्य

शोहरत गढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिल गई बाढ़ से बचने की सौगात : खुशी ।कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीएम संजीव रंजन , ,एसपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम प्रदीप यादव विधायक विनय वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की रही गरिमामई उपस्थिति में 8 नांवो का किया गया उद्घाटन)

रिपोर्टर कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़।

शोहरतगढ़ बाढ़ प्रभावित इलाकों में मिल गई नांवो की सौगात :
सराहनीय

( कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीएम संजीव रंजन , ,एसपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम प्रदीप यादव विधायक विनय वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की रही गरिमामई उपस्थिति में 8 नांव का किया गया उद्घाटन)

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर

विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा ने आगामी बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जानमाल की सुरक्षा हेतु क्षेत्र विकास निधि से 8 लकड़ी के नाव (लागत 8 लाख 45 हज़ार) के तहसील परिसर शोहरतगढ़ में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया। अखिलेश सिंह बस्ती मंडलायुक्त, डीएम संजीव रंजन, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, एसडीएम शोहरतगढ़़ प्रदीप कुमार यादव व चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ विधिवत पूजा-पाठ करके तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक लाभ हेतु सुविधाओं का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही सभी विशिष्ट अतिथियों के पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर योगेन्द्र तिवारी, सिद्धार्थ पाठक, कठेला मण्डल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, रमाशंकर यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दल सिंगार दुबे, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल चौधरी, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, दीनानाथ पाण्डेय, रामप्रकाश मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, भाजपा नेता गोरखनाथ मिश्र, लक्ष्मण गुप्ता, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, प्रदीप कमलापुरी, विष्णु सिंह, विजय पाण्डेय, प्रशान्त सिंह, निषाद पार्टी से हरि राम निषाद, अशोक निषाद, निर्मल निषाद, आदि उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button