अन्य

तीन सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट कर ससम्मान दी विदाई। ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता- सिद्धार्थ नगर।

आज जनपद सिद्धार्थनगर में पुलिस सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में उज्ज्वल कामनाओं के साथ दी गयी ससम्मान विदाई* । आज दिनांक 28-02-2023 को जनपद सिद्धार्थनगर से 03 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर "पुलिस लाइन्स सभागार" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में उज्ज्वल कामनाओं के साथ दी गयी ससम्मान विदाई । इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों के बारे में वार्ता की गयी । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर व उपहार, धार्मिक ग्रंथ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया । उनके द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया, साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक सम्पर्क करने की बात कही गयी । महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को उनके सुखद, आनन्दपूर्ण व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये सम्मानपूर्वक विदाई की गयी । विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स, पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक/रिज़र्व पुलिस लाइन्स में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे | *सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विवरण*- 01- उ0नि0 श्री सुग्रीम नियुक्ति स्थान थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर | 02- उ0नि0 श्री रामध्यान यादव नियुक्ति स्थान थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर | 03- उ0नि0 श्री राम उजागिर नियुक्ति स्थान थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button