अन्य

एसपी सिद्धार्थ नगर अमित कुमार आनंद ने पुलिस सर्किल शोहरत गढ़ अंतर्गत थानों में की अपराध समीक्षा बैठक। क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्षों को दिया आवश्यक निर्देश

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर।आज अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना शोहरतगढ़ पर शोहरतगढ़ सर्किल के थानों का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण/विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज थाना शोहरतगढ़ पर शोहरतगढ़ सर्किल के थाना शोहरतगढ़, चिल्हिया, ढेबरुआ, कठेला समयमाता का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । 01- विगत 5 वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों में नामजद प्रकाश में आए अभियुक्तों के विरुद्ध आप्रेशन प्रहार के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा । 02- धारा 363, 366 भादवि0/गुमशुदा/लापता व बरामदगी हेतु शेष बच्चों का विवरण । 03- विवेचक वार लंबित/अग्रिम/आंशिंक विवेचना । 04- 02 माह से अधिक अवधि से लम्बित पाक्सो अधिनियम के अन्तर्गत लंम्बित विवेचनाओं की समीक्षा 05- ITSSO पोर्टल पर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा । 06- वांछित अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाहियों की समीक्षा । 07- वर्तमान में शासन व विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय के स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में कृत कार्यवाही की समीक्षा । तत्पश्चात महोदय द्वारा शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, लम्बित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button