अन्य

कई बीघा खेत में खडी फसल जलकर ख़ाक किसानों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़। ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र – पोर्टल – शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर।

कई बीघा खेत में खडी फसल जलकर ख़ाक किसानों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के तीन गांवों में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 44 बीघा गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया।एसडीएम ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरगवार, डेफरा और परिगवा सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से सरोज पत्नि सूरजभान ,बहादुर पुत्र हरि,सूरज पुत्र देवीदर्शन,चिक्कू धनंजय सहित कई किसानों का लगभग 44 बीघा लहलहाता गेहूं का फसल जल कर राख हो गया। किसानों की काफी क्षति बहुत हुई है। आसपास के सभी गांव के लोगों के सहयोग से और मौके पर शोहरतगढ़ थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय अपनी टीम के साथ पहुंचे और आग बुझाने में पूरा सहयोग किया। लेखपाल रेनू चौहान और एसडीएम प्रदीप कुमार यादव पहुंचकर किसानों के जले हुए खेतों का जायजा लिया।एसडीएम ने पीड़ित किसानों उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेंद्र शर्मा और ग्राम वासी वहा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button