अन्य

बच्चों ने मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाला तिरंगा यात्रा । रिपोर्टर – कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़।

कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा के बच्चों ने मेरा माटी मेरा देश के तहत निकाली रैली । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरा माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा परिसर से होते हुये लेदवा चौराहा से होकर लेदवा माफी, लेदवा गांव होते हुये वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने तरह-तरह के देश भक्ति नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे थे। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा के छात्र/ छात्राओं ने आजादी के अमृत काल में मेरा माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी। इस अवसर पर पवन कुमार चौरसिया, राकेश राज, मनमोहन, शशि कुमार यादव, राकेश नायक, रेनू मद्देशिया व छात्र आकाश विश्वकर्मा, रेनू कसौधन, प्रीति, सुमन, प्रियंका, सीमा सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button