गांव के तीन घरों में चोरों ने हाथ साफ, पुलिस का नही रहा भय

- एक ही गांव के तीन घरों में हजारों रुपये के साथ लाखों के जेवरात हुए चोरी
मेंहदावल ,संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के भौरा गांव में बृहस्पतिवार की रात आसपास के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी से गांव वाले दहशत में आ गए हैं। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार की भोर में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। भौरा गांव निवासी संगम पांडेय पुत्र सुरेंद्र पांडेय व राजेश पांडेय पुत्र स्वर्गीय रंजीत प्रसाद पांडेय तथा लक्ष्मीकांत पाठक पुत्र रामदुलारे पाठक का भौरा गांव में ही तीनो का सटा मकान है।
गुरुवार को तीनो का पूरा परिवार छत पर सो रहा था। नीचे चोरों ने तीनों घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर मे रखे पच्चास हजार रूपए नकद और लाखों के जेवरात चुरा ले गए। कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी, बॉक्स तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात चुरा ले गए। इन तीनो परिवारों को भी घटना की जानकारी भोर में ही हुई। एक ही गांव में आसपास के तीन घरों में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम देते रहे और कानोंकान किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद गांव वाले दहशत में हैं। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मयफोर्स पहुंचा था। जांच-पड़ताल कर चोरों की तलाश की जाएगी।



