अन्य

आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर शिवपति पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर। आज दो अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस अवसर पर जहां पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं शोहरत गढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज में भी दोनों महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविन्द सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन व देश के प्रति दिए गए बलिदान को याद दिलाया है। अध्यापिका रोहिणी त्रिपाठी ने कहा है कि हम अपने महान महापुरुषों द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को भुला नहीं सकते। महापुरुषों ने जो हमें शिक्षा दी है उस का हमें अनुशरण करना होगा ‌। सुश्री रोहिणी ने कहा कि समाज में ब्याप्त बुराइयों को सुधारने की जिम्मेदारी हमें लेनी होगी। मौके पर डा० धर्मेन्द्र सिंह,मेजर मुकेश कुमार, रवि वर्मा,राम किशोर, निकिता त्रिपाठी सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button