अन्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर

स्वर्गीय सुरेंद्र दीक्षित की पुण्य तिथि पर आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा

सम्मान के अंतर्गत "कुशीनगर रत्न" एवं "समाज सेवा सम्मान "से सम्मानित विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

  1. पडरौना ,कुशीनगर

 

प्रसिद्ध समाजसेवी रहे स्वर्गीय सुरेंद्र दीक्षित की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। साथ ही साथ जेडकुशीनगर रत्न” तथा “समाज सेवा सम्मान” से विभिन्न विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा ।यह जानकारी उनके यशस्वी सुपुत्र पंकज दीक्षित ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे उपस्थित रहेंगे ।साथ ही साथ विधायक सदर मनीष जायसवाल तथा विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे की गरिमामयि उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी एवं चिकित्सा डॉ अरुण गौतम करेंगे ।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा ,उद्यमी अजय गुप्ता ,हनुमान इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत, समाजसेवी महमूद आलम एवं डॉ अभिषेक कुमार शुक्ला की उपस्थिति रहेगी ।इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य हनुमान इंटर कॉलेज शैलेंद्र दत्त शुक्ल, प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार अश्विनी कुमार पांडे ,ग्राम प्रधान सिरसिया दीक्षित धनंजय सुनील दीक्षित सहित अन्यान्य विशिष्ट अतिथि गण मौजूद रहेंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button