अन्य

पंडित शिव शक्ति शर्मा के दोबारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत : हार्दिक शुभकामनाएं🌹रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन ।। कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं - शिवशक्ति —————————————————— पार्टी के फैसले से कार्यकर्ताओं में हर्ष - कृष्ण पाल —————————————————— शोहरतगढ । मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भदांव चौराहे पर एक निजी आवास पर युवा भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक चौधरी के अगुवाई में भाजपा शोहरतगढ के नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पं०शिवशक्ति शर्मा का अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण पाल चौधरी ने किया। इस दौरान कृष्ण पाल चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बहुत ही सोच विचार कर पार्टी हित में फैसला किया है। इस फैसले से कार्यकर्ताओं में बहुत ही हर्ष है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही अनुशासित राजनीतिक दल रहा है। एक सक्रिय कर्मठी कार्यकर्ता को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। भाजपा नेतृत्व को बहुत बहुत साधुवाद । इस दौरान नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पं०शिवशक्ति ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझे पुनः शोहरतगढ़ मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सौपा है। मैं भी पार्टी हित में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करते हुए। अधिक से लोगों को भाजपा से जोड़कर पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करूंगा। संगठन के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करूंगा। इस दौरान मुख्य रूप से अभिषेक चौधरी, शैलेश चौधरी ,राकेश चौधरी ,सुरेन्द्र गुप्ता, रामपाल चौधरी ,सत्य नारायन चौधरी, सरजू ,संतोष चौधरी, अंकुल चौधरी ,विवेक चौधरी ,विवेक गौड़,राजकुमार,सुभाष चौरसिया ,अजीत चौरसिया,सचिन चौरसिया,अर्जुन प्रजापति ,मनोज गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Back to top button