अन्य

नागरिकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : सी०ओ। इस खबर में फ्लैग मार्च का वीडियो देखें ।

रिपोर्टर अशरफ अंसारी - शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर । मंगलवार शाम आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ क्षेत्र में सी०ओ० शोहरतगढ़ पुलिस सर्किल के नेतृत्व में शोहरतगढ़ थाना पुलिस एवं एस०एस०बी० धनौरा फोर्स द्वारा फ़्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सीओ अरुण कान्त सिंह ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने नगर वासियों से अपील की है कि हर समय नगर में आपसी भाईचारा प्रेम सदभाव बनाए रखें। यदि कोई विवाद कर रहा हो या अराजकता फैला रहा हो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। एस०एस०बी इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा है कि हम भारत नेपाल सीमा पर तो अलर्ट हैं ही साथ-साथ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button