अन्य
मनरेगा कार्य मानक के विपरित कराए जाने की खबर पर प्रधान परिवार ने पत्रकार को मारकर किया घायल : मीडिया कर्मियों में रोष। जोगिया से सुषमा मिश्रा की रिपोर्ट।
ग्राम प्रधान भंवारी के परिजनों ने पत्रकार की जमकर पिटाई की, पत्रकार घायल । बांसी तहसील क्षेत्र के थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम पंचायत भवारी निवासी पत्रकार ऋतिक श्रीवास्तव को उनके ही गांव के प्रधान और उनके परिजनों ने बुधवार को बुरी तरह मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में ऋतिक श्रीवास्तव ने थाना जोगिया उदयपुर पर तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अपने दिए गए तहरीर में ऋतिक श्रीवास्तव पुत्र कन्हैयालाल श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि है कि बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे गांव में हो रहे फर्जी मनरेगा कार्य को वह मना करने गए तो ग्राम प्रधान राघवेंद्र पुत्र राम मिलन, राममिलन पुत्र कम्मल, रवि प्रकाश पुत्र राम मिलन निवासी ग्राम भंवरी ने लात, घुसा, डंडा, लाठी आदि से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया साथ ही साथ उनका मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया। ऋतिक श्रीवास्तव ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के ऊपर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।





