देश

AAP विधायक मोहिंदर गोयल की मुश्किलें बढ़ी, अवैध बांग्लादेशी सिंडिकेट मामले में दिल्ली पुलिस का शिकंजा कसा

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के अवैध बांग्लादेशी सिंडिकेट मामले में आम आदमी के विधायक मोहिंदर गोयल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने मोहिंदर गोयल को आज शाम 5.30 बजे पूछताछ शामिल होने का नोटिस भेजा था। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की टीम मोहिंदर गोयल के घर पहुंची थी लेकिन वे अपने घर पर नहीं मिले। मोहिंदर गोयल को आज शाम 5.30 बजे पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दिया गया था। मोहिंदर गोयल की पत्नी ने रिसीव किया है। सूत्रों के मु्ताबिक दिल्ली पुलिस मोहिंदर गोयल को दोबारा नोटिस भेज सकती है।

रिठाला से विधायक हैं गोयल

मोहिंदर गोयल रोहिणी के रिठाला से विधायक हैं। अवैध बांग्लादेशियों के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है। बताया जाता है कि बांग्लादेशियों से जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उनपर मोहिंदर गोयल के साइन और मुहर मिले हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की टीम ने हाल के दिनों में दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कई जगहों पर छापे भी पड़े हैं।

आप विधायक मोहिंदर गोयल का भी बयान आया है। उन्होंने कहा “मुझे अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। मुझे पता चला है कि शाम 5 बजे के करीब दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी मेरे घर नोटिस देने आए थे। उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेशियों के लिए (आधार) कार्ड बनाने का मामला है। जबकि मेरी तरफ से आज तक ऐसा कुछ नहीं किया गया है। यह केवल राजनीति से प्रेरित है। हम न तो कोई गलत काम करते हैं और न ही हम किसी गलत काम के पक्ष में हैं… यह सब राजनीति से प्रेरित है। और मुझे लगता है कि हमारे स्थानीय उम्मीदवारों का इसमें कुछ हाथ है…”

दक्षिण पश्चिम दिल्ली की पुलिस टीम ने पिछले वर्ष 31 दिसंबर को अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेश नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की पहचान नईम खान और उसकी मां नजमा खान के तौर पर हुई। नईम खान बांग्लादेश के खुलना जिले का निवासी है। वह वर्ष 202 में पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से भारत में दाखिल हुआ था। दोनों कटवरिया सराय में रह रहे थे।

घुसपैठ कराने के बाद बनवाते थे जाली दस्तावेज

इस साल के पहले हफ्ते में भी दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ में मदद करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें पड़ोसी देश के दो नागरिक शामिल हैं जो कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में घुसे थे। गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों पर बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में घुसपैठ कराने और दस्तावेज बनवाने में मदद करने का आरोप है। गिरोह के सदस्य परिवहन का प्रबंधन और भारत में उनके ठहरने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद करते थे। पुलिस ने फर्जी आधार, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट आवेदन और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी क्षेत्र) संजय कुमार जैन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों बिलाल हुसैन और उसकी पत्नी सपना के साथ-साथ दो भारतीय नागरिकों अमीनुर इस्लाम और आशीष मेहरा को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि बिलाल हुसैन (28) 2022 में मेघालय-असम सीमा के रास्ते भारत में घुसा और अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहने लगा। इसने बताया कि उसकी गुरुग्राम में कॉस्मेटिक की दुकान और ब्यूटी पार्लर था। उसने कथित तौर पर भारत में रहने के लिए फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाए थे। पुलिस ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी पहले बांग्लादेश में एक कपड़ा कारखाने में काम करती थी। इसने बताया कि असम निवासी अमीनुर इश्लाम (37) कथित तौर पर अवैध प्रवासियों को सीमा से रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम निवासी आशीष मेहरा (23) पर अन्य फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके आधार कार्ड बनाने का आरोप है। (इनपुट-एजेंसी)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button