देशराज्यहरियाणा

हरियाणा में अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी, जानिए पूरा शेड्यूल

हिसार से सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिले के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया सेना भर्ती कार्यालय परिसर, हिसार के मिलिट्री स्टेशन में 20 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। उम्मीद्वार सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन करके भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अग्निवीर भर्ती के पहले दिन सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, दूसरे दिन हिसार और सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तीसरे दिन हिसार और फतेहाबाद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, चौथे दिन फतेहाबाद और जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, पांचवें दिन जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, जिलों की सभी तहसील से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button